मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि हिंदी टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है।
इसके अलावा अभिनेत्री की फिटनेस और खूबसूरती पर लाखों फैंस अपना दिल हारते हैं। हर कोई उनके जैसा फिगर पाना चाहता है।
ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी क्वीन का फिटनेस मंत्रा बताने जा रहे हैं। जिनसे वो 41 की उम्र में भी एकदम फिट नजर आती हैं।
मोनालिसा की फिटनेस और डाइट का राज है उनका रोजाना एक्सरसाइज , योगा और हेल्थी डाइट लेना। जिसको वो अपने डेली रूटीन से कभी स्किप नहीं करती हैं।
इसके अलावा एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि उन्होंने बढ़ते वजन को देखते हुए दिनभर में एक रोटी खाना शुरू किया। इसके साथ वो एक बाउल सलाद और उबला हुआ चिकन भी लेती हैं।
मोनालिसा अपने दिन की शुरुआत एक कप ग्रीन-टी से करती हैं। इसके साथ ही वो स्किन के लिए दिनभर में ढेर सारा पानी भी पीती हैं।
अभिनेत्री खुद को फिट रखने के लिए जंक फूड, ऑइली चीजों और मीठे से परहेज करती हैं।
इसके साथ ही आपको बता दें मोनालिसा शिल्पा शेट्टी की बुक 'द ग्रेट डाइट' को भी फॉलो करती हैं। कई बार उनको इस बुक को पढ़ते हुए देखा गया है।