सिंपल साड़ी संग पहनें Monalisa के डिजाइनर ब्लाउज


By Shradha Upadhyay28, Dec 2023 01:17 PMjagran.com

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस होने के साथ हिंदी टीवी शोज में भी नजर आती हैं। एक्टिंग के साथ अभिनेत्री अपने लुक्स से भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

स्टाइल स्टेटमेंट

एक्ट्रेस इंडियन हो या वेस्टर्न अपने हर ऑउटफिट में स्टाइल स्टेटमेंट देती नजर आती हैं। मोनालिसा के इंडियन लुक का अंदाज बेहद खास होता है।

मोनालिसा डिजाइनर ब्लाउज

आज हम आपको मोनालिसा के डिजाइनर ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप सिंपल साड़ी संग पेयर करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

फ्रंट स्ट्रिप ब्लाउज

मोनालिसा ने शिमरी साड़ी के साथ डीपनैक फ्रंट स्ट्रिप ब्लाउज से अपने लुक को बेहद हॉट बनाया हुआ है। एक्ट्रेस का ये लुक काफी डिफरेंट है।

हाल्टर नेक ब्लाउज

आप अपनी किसी भी सिंपल साड़ी को हाल्टर नेक ब्लाउज से काफी अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं। ये डिजाइन काफी ट्रेंड में भी रहता है।

वी नेक ब्लाउज

मोनालिसा ने रेड कलर की प्लेन सिल्क साड़ी के साथ बैक में डीप वी नेक विद गोल्डन बॉर्डर लेस ब्लाउज कैरी किया है। जो कि बेहद खूबसूरत लग रहा है।

डबल स्ट्रैप ब्लाउज

इस डबल स्ट्रैप ब्लाउज सिल्क फ्लोरल प्रिंट साड़ी में एक्ट्रेस कहर ढहा रही हैं। आप भी इस लुक को अपनी किसी सिंपल साड़ी संग पेयर कर सकती हैं।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

अभिनेत्री ने येलो सिंपल साड़ी संग ऑफ शोल्डर ब्लाउज स्टाइल किया है। जो कि बेहद बोल्ड लुक दे रहा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ