अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस हसीना हैं। जो कि अबतक कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं।
अभिनेत्री एक्टिंग के साथ अपने स्टाइलिश लुक से भी फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न उनका हर लुक हॉटनेस से भरा होता है।
आज हम आपको डीवा की डिजाइनर साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप भी स्टाइल करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
एक्ट्रेस ने हाल में लेवेंडर कलर की प्लेन साटन साड़ी हैवी वर्क सिल्वर ब्लाउज के साथ लांग नेटिड वर्क वाला लांग श्रग कैरी किया हुआ है। जो काफी स्मार्ट लुक दे रहा है।
डीवा रेड कलर की शिमरी हाई स्लिट इंडो-वेस्टर्न साड़ी में अपनी कातिल अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं। इस साड़ी को आप कॉकटेल पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।
बात यदि डिजाइनर साड़ी की हो तो अक्षरा सिंह की तरह रेडी टू वियर साड़ी भी बेस्ट ऑप्शन है। इन साड़ियों को ड्रेप करना भी बेहद आसान होता है।
आजकल इस तरह की लहंगा साड़ियां भी काफी फैशन में हैं। ऐसे में आप अभिनेत्री की रेड विद आउट प्लेट्स लहंगा साड़ी बोल्ड ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं।
यदि आपको अपनी किसी सिंपल साड़ी को स्टाइलिश लुक देना हैं तो इस तरह से आप भी अक्षरा की तरह बेल्ट से टाय कर सकती हैं।