सिंपल साड़ी को मॉडर्न लुक देंगे Akshara Singh के यूनिक ब्लाउज


By Shradha Upadhyay13, May 2024 01:21 PMjagran.com

भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। जो कि कई भोजपुरी फिल्मों और सांग्स में नजर आ चुकी हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस होने के साथ अभिनेत्री फेमस टीवी एक्ट्रेस भी हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन

अभिनेत्री एक्टिंग के साथ अपने फैशन सेंस से भी फैंस को दीवाना और सेंसेशन बनी रहती हैं। वेस्टर्न के साथ अक्षरा सिंह इंडियन लुक में भी बेहद हॉट दिखती हैं।

अक्षरा यूनिक ब्लाउज डिजाइन

आज हम आपको एक्ट्रेस के यूनिक ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपनी किसी भी प्लेन साड़ी के साथ पेयर करके खुद को मॉडर्न लुक दे सकती हैं।

क्रिस क्रॉस ब्लाउज

आप भी अभिनेत्री की तरह अपनी किसी सिंपल साड़ी के साथ ऐसा क्रिस क्रॉस ब्लाउज बनवा सकती हैं। ये आपके लुक को बेहद हॉट बना देगा। इस ब्लाउज मार्केट में भी मिल जाते हैं।

नूडल स्ट्रैप ब्लाउज

आप अक्षरा की तरह अपनी किसी इंडो-वेस्टर्न साड़ी के संग नूडल स्ट्रैप ब्लाउज से खुद को बोल्ड लुक दे सकती हैं।

हाल्टर नेक ब्लाउज

इस तरह के हाल्टर नेक ब्लाउज काफी मॉडर्न लुक देते हैं। एक्ट्रेस ने रेड एम्ब्रॉयडरी साड़ी के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज विद हाल्टर नेक चोली ब्लाउज पहना है।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

सिंपल साडी के साथ ऐसे हैवी वर्क ऑफ शोल्डर ब्लाउज काफी गॉर्जियस लुक देते हैं। ये आपकी खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देंगे।

डबल डोरी सेक्विन ब्लाउज

अभिनेत्री ने रेड कलर की सेक्विन साड़ी के साथ फुल स्लीव्स सेक्विन ब्लाउज कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस ने बैक डबल डोरी ब्लाउज डिजाइन काफी शानदार लग रहा है।

ऐसे ही यूनिक ब्लाउज डिजाइन के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ