भोजपुरी एक्ट्रेसेज की पॉपुलैरिटी भी लगातार बढ़ती जा रही है। आज हर कोई भोजपुरी गानों और एक्ट्रेसेज का दीवाना है।
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं।
वेस्टर्न हो या फिर इंडियन अक्षरा का हर लुक फैंस को उनका दीवाना बना देता है। आज हम आपको अक्षरा के शानदार साड़ी लुक्स दिखाएंगे।
अगर आप अपने साड़ी लुक को डिफरेंट बनाना चाहती हैं तो साड़ी के साथ मैचिंग के बेल्ट को पेयर करें।
ब्लू कलर की साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग का ब्लाउज कैरी किया है। एक्ट्रेस का ये लुक भी काफी ज्यादा शानदार है।
अगर आप वेडिंग में जा रहीं हैं तो आप इस तरह की साड़ी और ब्लाउज डिजाइन को कैरी करें। ये काफी यूनिक लुक देगा।
व्हाइट कलर की साड़ी में भी अक्षरा सिंह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहीं हैं। एक्ट्रेस के इस लुक को भी आप कैरी कर सकती हैं।
अगर आप इंडियन में वेस्टर्न लुक का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप शरारा को इस तरह के रैप कर सकती हैं।