भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से लें फैशन टिप्स


By Shradha Upadhyay24, Oct 2023 08:28 PMjagran.com

भोजपुरी क्वीन

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में अक्षरा सिंह का नाम शुमार है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में और गाने दिए हैं।

सोशल मीडिया

एक्टिंग की दुनिया से हटके सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस का अलग ही जलवा है। अपने लुक्स को लेकर अक्षरा इंटरनेट पर छाई रहती हैं।

फैशन टिप्स

इसके साथ ही एक्ट्रेस का ड्रेसिंग स्टाइल भी काफी यूनिक होता है। ऐसे में आप अक्षरा के लुक्स से फैशन टिप्स ले सकते हैं।

इंडो वेस्टर्न साड़ी

अक्षरा सिंह ने इंडो वेस्टर्न साड़ी में अपना स्टाइलिश लेटेस्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे आप फेस्टिव सीजन में ट्राई कर सकती हैं।

शरारा सूट

एक्ट्रेस का पिंक शरारा सूट भी काफी यूनिक और अट्रैक्टिव है। आप उनके इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

लहंगा लुक

अक्षरा ने इस सिंपल लहंगे को हाल्टर नेक चोली से स्मार्ट लुक दिया है। वेडिंग सीजन के लिए डीवा का ये लुक बेस्ट रहेगा।

बॉसी लुक

अक्षरा का इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर लुक कमाल होता है। इस फ्लोरल प्रिंट बॉसी ऑउटफिट में एक्ट्रेस काफी कूल लग रही हैं।

फैशन इंस्पिरेशन

हर अटायर में फैशन इंस्पिरेशन देने वाली अक्षरा अपने ऑउटफिट के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ