Bhanu Saptami 2025 कब है? जानें डेट और शुभ मुहूर्त


By Ashish Mishra30, Apr 2025 01:25 PMjagran.com

Bhanu Saptami 2025

सनातन धर्म में भानु सप्तमी पर पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि भानु सप्तमी कब है?

भानु सप्तमी कब है?

पंचांग के अनुसार, भानु सप्तमी 04 मई 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करने से संकट दूर होते हैं।

भानु सप्तमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भानु सप्तमी की शुरुआत 03 मई को को सुबह में 07 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 04 मई को सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर होगा।

सूर्य देव को अर्घ्य दें

भानु सप्तमी पर सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। इस दौरान तांबे के लोटे का उपयोग करें और मुंह को पूर्व दिशा में करके जल दें।

मंत्र का जाप करें

भानु सप्तमी पर पूजा करते समय ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। इससे साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।

इन चीजों का दान करें

इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि का दान करें। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होगी।

दीपक जलाएं

भानु सप्तमी पर पूजा करते समय तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्य में मिलेगी सफलता

भानु सप्तमी पर इन उपायों को करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ