भाग्यश्री 90 के दशक की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिन्होंने सलमान खान संग 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था।
55 साल की अभिनेत्री अपने फैशन सेंस से इस उम्र में भी यंग एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। इसके साथ ही डीवा की खूबसूरती और फिटनेस भी कमाल की है।
आज हम आपको भाग्यश्री की सिल्क साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें 50 प्लस पहनकर खुद को फेस्टिव सीजन में रॉयल लुक दे सकती हैं।
इस तरह की कोटा सिल्क साड़ियां काफी ट्रेंड में रहती हैं। भाग्यश्री की ऑरेंज साड़ी गजरा बन हेयर स्टाइल बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है।
भाग्यश्री की चुंदरी प्रिंट सिल्क साड़ी कर्ली हेयर पौनी हेयर स्टाइल लुक एलिगेंट लुक दे रहा है। इसके साथ लांग नेकपीस जंच रहा है।
आप फेस्टिव सीजन में इस तरह की गोल्डन क्रीम साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ कंट्रास्ट ब्लाउज नथ गजरा बन ट्रेडिशनल लुक दे रही है।
अभिनेत्री की रेड गोल्डन सिल्क साड़ी रॉयल लुक दे रही है। ऐसे में आप भी ऐसी साड़ी खरीद कर जलवा दिखा सकती हैं।
भाग्यश्री गोल्डन कलर की जरी वर्क सिल्क साड़ी में लाजवाब नजर आ रही हैं। ऐसे में 50 प्लस इसको भी त्योहारों पर पहन सकती हैं।