टीवी का फेमस शो भाभीजी घर पर है की गोरी मेम यानि सौम्या टंडन फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं। जो कि फिल्मों और कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
सौम्या टंडन की एक्टिंग के साथ उनकी ब्यूटी और फिटनेस के भी लाखों दीवाने हैं। हर कोई उनका फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहता है।
अभिनेत्री के इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर लुक काफी अट्रैक्टिव होता है। जिसपर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट भी करते हैं।
इंडियन ऑउटफिट में बवाल मचाने वाली एक्ट्रेस के आज हम आपको स्टनिंग साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप किसी भी फंक्शन में कैरी करके जा सकती हैं।
सौम्या पिंक कलर की कॉटन साड़ी सिल्क ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। समर के लिए ये साड़ी बेस्ट रहेगी। कॉटन फैब्रिक गर्मियों में कंफर्ट और स्मार्ट लुक देता है।
कॉकटेल पार्टी में आप एक्ट्रेस की शिफॉन गोल्डन पैच ब्लैक साड़ी से आग लगा सकती हैं। साथ में कट स्लीव्स ब्लाउज और ज्यादा हॉटनेस बढ़ा देगा।
रेड लवर्स सौम्या की रेड साटन जरी वर्क साड़ी से खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं। फेयर स्किन टोन पर ये साड़ी खूब जचेगी।
आप भी अभिनेत्री की तरह सिल्क साड़ी के साथ वेलवेट ब्लाउज पेयर करके खुद को रॉयल लुक दे सकती हैं। सौम्या का ये लुक काफी स्टनिंग है।