'डांडिया नाइट' में सब होंगे दीवाने, पहनें ये 8 ट्रेडिशनल लहंगे


By Shradha Upadhyay09, Oct 2024 10:00 AMjagran.com

डांडिया नाइट लहंगे

इन दिनों नवरात्र चल रहे हैं और इस दौरान जगह-जगह पर डांडिया नाइट का आयोजन होता है। तो यदि आप भी डांडिया नाइट में शामिल होने जा रही हैं। तो ट्रेडिशनल लहंगों से आइडिया ले सकती हैं।

मल्टी कलर बंधेज प्रिंट लहंगा

आप इस डांडिया नाइट अदा खान के मल्टी कलर बंधेज प्रिंट लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लुक को ओकेशन के हिसाब से परफेक्ट लुक देगा।

बनारसी येलो लहंगा

आप कुछ रॉयल टच देने के लिए कृतिका कामरा के जैसा सिल्क लहंगा भी चुन सकती हैं। इसके संग नेटिड दुपट्टा स्टाइल से ड्रेप किया गया है।

सेल्फ प्रिंट लहंगा

यंग गर्ल्स डेजी शाह के जैसा सेल्फ प्रिंट लहंगा ट्राई कर सकती हैं। इसके संग सिक्विन वर्क चोली आपके लुक में चार चांद लगा देगी।

मिरर वर्क कंट्रास्ट लहंगा

आजकल कंट्रास्ट साड़ी की तरह लहंगे भी खूब फैशन में हैं। ऐसे में आप इस तरह की मिरर वर्क सिंपल व्हाइट स्कर्ट के संग पिंक चोली और स्काई ब्लू दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

थ्रेड वर्क साटन लहंगा

आप डांडिया में इस तरह के मल्टी कलर थ्रेड वर्क साटन लहंगे से अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इसके संग फुल स्लीव्स चोली बेस्ट लुक देगी।

क्रैप लहंगा लुक

पूजा गौर का ग्रे क्रैप फैब्रिक गोटा वर्क लहंगा मल्टी कलर चोली के साथ ब्लैक दुपट्टा कयामत ढहा रहा है। इसके साथ ऑक्सीडाइज चोकर जंच रहा है।

जयपुरी वर्क लहंगा

इस तरह के जयपुरी वर्क लहंगे गरबा और डांडिया नाइट के लिए बेस्ट रहते हैं। ऐसे में आप अदा के इस लहंगे से भी टिप्स ले सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ