गुड़ को इस समय खाने से दूर रहती हैं गंभीर बीमारियां


By Ashish Mishra24, Oct 2024 06:00 AMjagran.com

गुड़ खाना

अक्सर लोगों को गुड़ खाना बेहद पसंद होता है। इसे खाने से शरीर में बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि किस समय गुड़ खाने से गंभीर बीमारियां नहीं होती हैं?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

गुड़ में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, लौह, जिंक, तांबा और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं।

सुबह गुड़ खाना

खाली पेट गुड़ खाकर पानी पीना बेहद होता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं के होने का खतरा कम रहता है।

खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन

गुड़ खाने से पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं। खाना खाने के बाद गुड़ खाने से पेट फूलने, गैस और एसिडिटी की समस्या दूर रहती है।

सोने से पहले गुड़ खाएं

रात में सोने से पहले गुड़ खाने से इम्यूनिटी मजबूत रहती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा भी कम रहतात है। इसके अलावा, रात में बेहतर नींद आती है।

एनीमिया से बचाव

गुड़ में आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है। इसे खाने से एनीमिया होने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही, हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ने लगता है।

जोड़ों के दर्द से राहत

गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। गुड़ खाने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ