घर में इस समय लगाएं झाड़ू, मां लक्ष्मी का होगा आगमन


By Ashish Mishra13, Oct 2023 03:25 PMjagran.com

घर में झाड़ू लगाना

अक्सर लोग घर में गलत समय पर झाड़ू लगाते हैं। आइए जानते हैं कि झाड़ू लगाने का सही समय क्या होता है?

साफ-सफाई करना

घर में साफ-सफाई करते समय झाड़ू लगाने के समय का विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मकता बनी रहती है।

झाड़ू लगाने का सही समय

घर में सुबह सूर्योदय के तुरंत बाद झाड़ू लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मां लक्ष्मी का आगमन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सही समय पर झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा धन का लाभ भी होता है।

इस समय न लगाएं झाड़ू

अक्सर लोग रात के समय झाड़ू लगाने लगते हैं। कभी भी सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आ सकती है।

झाड़ू रखने का स्थान

घर में झाड़ू को ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां पर लोगों का आवागमन रहें। इसे हमेशा छिपाकर रखना चाहिए।

मंदिर के पास न रखें झाड़ू

अक्सर लोग मंदिर में झाड़ू लगाने के बाद उसे वहीं पर रख देते हैं। ऐसा करने से देवी-देवता रुष्ट हो जाते हैं।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर आप सूर्यादय के तुरंद बाद झाड़ू लगाने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। इससे घर के सदस्यों की इनकम में इजाफा होता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ