ये सेडान कारें हैं भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद


By Sonali Singh30, Aug 2022 03:21 PMjagran.com

Best Sedan Cars

अगर आप इन दिनों एक सेडान कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि जुलाई महीने में इन कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है।

Maruti Suzuki Dzire

जुलाई महीने में हुई बिक्री के आधार पर मारुति सुजुकी डिजायर को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। डिजायर में 1,197cc का इंजन मिलता है और यह 31.12 किमीकी माइलेज देती है।

Tata Tigor

दूसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार टाटा टिगोर है। इसमें 1,199cc का इंजन दिया गया है और माइलेज 26.49 किमी प्रति किलोग्राम है।

Hyundai Aura

हुंडई ऑरा 20kmpl की माइलेज के साथ आती है, जिसमें 998 से लेकर 1197cc तक का इंजन देखने को मिलता है।

Honda City

होंडा सिटी भी सेडान कारों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले मॉडल्स में से एक है। 1,498cc वाला यह मॉडल 24.1 kmpl की माइलेज के साथ आता है।

Honda Amaze

सेडान कारों में होंडा अमेज का नाम भी आता है। यह पांचवी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। इसमें 24.7 किमी की माइलेज मिलती है।

Skoda Slavia

इस लिस्ट में आखिरी नाम स्कोडा की नई स्लाविया का आता है। इसमें आपको 18 किमी की माइलेज के साथ 1,498cc का इंजन मिलता है।