सिंपल लहंगों संग पहनें ऐसी रिवीलिंग चोली, दिखेंगी Hot


By Shradha Upadhyay21, Jun 2024 06:00 PMjagran.com

लहंगे संग हॉट चोली

यदि आप भी अपने सिंपल सोबर लहंगे को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं। तो आप इस तरह की रिवीलिंग चोली कैरी करके खुद को हॉट बना सकती हैं।

जिग जैक डिजाइन

आप भी अपने किसी भी कलर के लहंगे संग ऐसी मल्टीकलर जिग जैक चोली स्टिच करा सकती हैं। ये आपको स्मार्ट लुक देगी।

डीप नेक चोली डिजाइन

यदि आप अपने वेडिंग लुक को किलर लुक देना चाहती हैं। तो इस तरह की शिमरी लहंगे के संग प्लेन डीप नेक चोली पेयर कर सकती हैं।

ऑफ शोल्डर डिजाइन

लहंगे के संग इस तरह की ऑफ शोल्डर चोली भी काफी बोल्ड लुक देती हैं। ऐसे में इस डिजाइन का ऑप्शन भी लहंगे के साथ अच्छा है।

स्वीट हार्ट नेक डिजाइन

लहंगे और साड़ी के साथ स्वीट हार्ट नेक डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। ये सिंपल दिखने के साथ काफी यूनिक लुक देते हैं।

हाल्टर नेक चोली डिजाइन

अपने किसी भी सिंपल लहंगे को आप इस तरह की हाल्टर नेक चोली के साथ पहनकर खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं।

नूडल स्ट्रैप चोली

लहंगे के संग नूडल स्ट्रैप चोली भी अच्छा ऑप्शन है। यंग गर्ल्स इस रिवीलिंग चोली डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं।

डीप वी नेक चोली डिजाइन

लहंगे लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाने के लिए आप डीप वी नेक चोली डिजाइन भी कॉपी कर सकती हैं। ये डिजाइन भी हमेशा फैशन में रहता है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ