दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जिनसे हम हर बात खुलकर और बिना हिचक के बेहद आसानी से कह देते हैं। दोस्ती की अहमियत बताने के लिए हर साल 3 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप अपने दोस्तों के साथ विजिट करते हैं, तो इससे आपकी दोस्ती यादगार बन सकती है। आइए इन जगहों के बारे में जानें।
अपनी दोस्ती को यादगार बनाने के लिए मनाली से बढ़िया डेस्टिनेशन कोई और नहीं। आप यहां अपने दोस्तों के साथ बर्फ से ढके पहाड़, रिवर राफ्टिंग और ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं।
आप अपने दोस्तों के साथ भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और जायके का एक्सपीरिएंस लेने के लिए दिल्ली हाट जा सकते हैं। यहां लाइव म्यूजिक भी होता रहता है।
अपने दोस्तों के साथ खूबसूरत लम्हों को यादगार बनाने के लिए आप माउंट आबू जा सकते हैं। यह हिल स्टेशन राजस्थान में स्थित है। यहां आपको शांत वातावरण देखने को मिलेगा।
अपने दोस्तों के साथ आप गुड़गांव में स्थित लेजर वैली पार्क जा सकते हैं। सुबह-सुबह यहां जाएं, दोस्तों के साथ वॉक करें और फोटो क्लिक करें। यहां आपको हरियाली देखने का मिलेगी।
आप अपने दोस्तों के साथ गोवा जा सकते हैं। यह दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। आप यहां बीच पार्टी, वॉटर स्पोर्ट्स और स्वादिष्ट सीफूड का आनंद ले सकते हैं।
आपको अपने दोस्तों के साथ एक बार दमदमा झील जरूर जाना चाहिए। यहां आप ग्रामीण इलाकों के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। आप रॉक क्लाइम्बिंग भी कर सकते हैं।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com