फरवरी में घूमें उत्तराखंड की ये जगहें, बन जाएंगी खूबसूरत यादें


By Farhan Khan28, Jan 2025 11:39 AMjagran.com

फरवरी घूमने के लिए होता है बेस्ट

फरवरी के मौसम में चटक धूप निकलने की संभावना है। अगर आप फरवरी में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए उत्तराखंड एक बेटर ऑप्शन है।

उत्तराखंड में विजिट करें ये जगहें

आज हम आपको उत्तराखंड की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो फरवरी में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट साबित होगी। आइए इन जगहों के बारे में जानें।

ऋषिकेश घूमें

आप उत्तराखंड में ऋषिकेश शहर विजिट कर सकते हैं। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत मंदिरों और रोमांचक साहसिक खेलों के लिए जाना जाता है।

बंजी जंपिंग जैसी एक्टिविटी करें

ऋषिकेश में आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग, ट्रेकिंग, विशाल झूले और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे एक्टिविटी कर सकते हैं।

उत्तरकाशी जाएं    

उत्तरकाशी शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। आप यहां उत्तरकाशी मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, कुटेटी देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकते हैं।

चंपावत विजिट करें

चंपावत पहाड़ों की वादियों में रिलैक्स करने के लिए एक बेस्ट विकल्प है। यहां आपको लोहाघाट झील, चाय के बागान और सुंदर प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे।

रानीखेत डेस्टिनेशन है बेस्ट

रानीखेत में आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़े देखने को मिलेंगे, जो आपका मन मोह लेंगे। रानीखेत को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com