राजस्थान भारत के ऐतिहासिक और सबसे रंगीन राज्य में शुमार है। यहां आपको रेगिस्तान, ऐतिहासिक किले, शानदार महल और रंगीन बाजार देखने को मिलेंगे।
आज हम आपको राजस्थान की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जिन्हें विजिट करने से आपकी ट्रिप यादगार बन सकती है। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें।
आपको एक बार राजस्थान की राजधानी जयपुर जरूर जाना चाहिए। यहां आपको गुलाबी रंग के घर, हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर और आमेर का किला आदि देखने को मिलेंगे।
राजस्थान का उदयपुर शहर खूबसूरत झीलों और शानदार महलों के लिए मशहूर है। यहां की संकरी गलियों में घूमने का अपना एक अलग ही मजा है। उदयपुर में आपको रात में लेक पिछोला पर बोटिंग जरूर करनी चाहिए।
जैसलमेर की बात करें, तो यहां आपको सुनहरी रेत और रेगिस्तानी संस्कृति देखने को मिलेगी। आपको यहां पर सोनार किला और गड़ीसर झील जरूर देखनी चाहिए।
पुष्कर एक शांत और पवित्र शहर है। यहां की संकरी गलियों में बने मंदिर, साधुओं की उपस्थिति और शांत वातावरण एक अलग ही शांति देती है। वहीं, आपको एक बार पुष्कर मेला भी देखना चाहिए।
अगर आप नेचर लवर्स हैं, तो रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी जरूर करना चाहिए। यहां आपको बाघ, तेंदुए और अन्य वन्य जीव देखने को मिलेंगे। इससे आपकी ट्रिप शानदार बन जाएगी।
राजस्थान में स्थित भानगढ़ किला भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। इस किले में शाम के बाद किले में रुकना मना है। हालांकि, यह आपकी ट्रिप को रोमांचकारी बना सकता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com