बर्फ की चादर से ढका गुलमर्ग कश्मीर का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। सर्दियों में यह किसी जन्नत से कम नहीं।
आज हम आपको गुलमर्ग की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको सर्दियों में जरूर विजिट करने चाहिए।
गुलमर्ग में आप खिलनमर्ग विजिट कर सकते हैं। यह एक खूबसूरत घाटी है। यहां आपको पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी।
खिलनार्ग में मौजूद नंगा पर्वत के अलावा नन और कुन देखने लायक है। सर्दियों में आपको एक बार यह जगह देखनी चाहिए।
अगर आपको जंगल से प्यार है, तो ऐसे में गुलमर्ग बायोस्फीयर रिजर्व आपका मन मोह लेगा। कस्तूरी मृग इस जगह का मुख्य आकर्षण है।
अलपत्थर झील एक सुंदर और शांत जगह है। इस झील के चारों ओर अद्भुत पहाड़ और घास के मैदान हैं।
अगर आप गुलमर्ग में स्कीइंग या स्नो बोर्डिंग करना जानते हैं, तो यहां आपको ढेर सारे विकल्प मिल जाएंगे।
गुलमर्ग जाने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च तक होता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com