अक्सर लोग अपने घरों में मोर पंख रखते हैं। इसे सही जगह पर रखने से कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि घर में मोर पंख किस जगह पर रखना चाहिए?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
घर में मोर पंख रखते समय दिशा और जगह का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे गलत जगह पर रखने से व्यक्ति के जीवन में परेशानी आने लगती है।
वास्तु के अनुसार, धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को तिजोरी में मोर पंख रखना चाहिए। ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
मोर पंख को दुकान में रखने से तरक्की होती है। इस बात का ध्यान दें कि दुकान में मोर पंख उत्तर-दक्षिण दिशा में ही होना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, रात में सोते समय तकिए के नीचे मोर पंख रखने से रात में बेहतर नींद आती है। इसके अलावा, घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
घर में इन जगहों पर मोर पंख रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है और पैसा कमाता है।
घर में मोर पंख रखने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है।
घर में किसी चीज को रखने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ