Friday Release: 21 Feb को थिएटर से लेकर ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में


By Akshara Verma21, Feb 2025 10:53 AMjagran.com

7 धमाके-दार फिल्में

21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई रोमांचक फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनका लोगों को बेसब्री से इंतेजार हैं। आइए जानते हैं उन 7 फिल्मों के बारे में।

‘मेरे हसबैंड की बीवी’

अभिनेता अर्जुन कपूर की यह कॉमेडी फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिनका लोगों को काफी इंतेजार था। एक्टर के साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर स्क्रीन पर दिखाई देंगी।

‘क्राइम बीट’

शाबा आजाद, सई ताम्हणकर, राहुल भट्ट और साकिब सलीम जैसे बड़े बड़े कलाकार इस फिल्म में दिखाई देंगे। यह फिल्म आज फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होने वाली है।

‘डार्क नन्स’

थिएटर्स में भी धूम मचाने के लिए कोरियन हॉरर थ्रिलर डार्क नन्स फिल्म पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म के ट्रेलर ने फैंस को काफी तक प्रभावित किया है। साथ ही, लोगों को इस फिल्म का बेहद इंतेजार था।

‘गेट सेट बेबी’

यह कॉमेडी फिल्म आज सिनेमाघरों पर अच्छे से धमाल मचाने के लिए तैयार है। यह कॉमेडी के साथ साथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म भी है।

‘अनक्रेडिटेड- द स्टोरी ऑफ पासिन्हो’

यह फिल्म आज Netflix पर रिलीज होगी। इस फिल्म में एक स्ट्रीट डांसर की कहानी को दिखाया गया है।

‘डाकू महाराज’

बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल, श्रद्धा श्रीनाथ और उर्वशी रौतेला जैसे सेलेब्स की यह फिल्म आज ही Netflix पर रिलीज होने वाली है।

‘पैन्थियॉन सीजन 2’

Netflix पर यह pantheon सीरीज अपने दूसरे पार्ट के साथ आज वापसी ले रहे है। यह एक एनिमेटेड स्टोरी है, जिससे लोगों को अट्रैक्ट किया जाता है।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Imdb