साड़ी हो या लहंगा, हर लुक के साथ ब्लाउज एक बहुत ही इंपॉर्टेंट रोल प्ले करता है। लेकिन कई बार ब्लाउज को किस तरह बनाना है, ये सोचने पर बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन हो जाता है।
फंक्शन के हिसाब से अपनी ड्रेस को डिसाइड करना हर महिला के लिए एक टास्क है। इसलिए आज है आपको कुछ खूबसूरत और क्लासी ब्लाउज बताएंगे। इनको पहन कर आप हर फंक्शन में अपना चार्म बिखेर सकती हैं।
इस ब्लाउज का डिजाइन बेहद सुंदर और ट्रेडिशनल है, डीप पिंक कलर की साड़ी के साथ यह ब्लाउज बहुत जच रहा है। ऑफ शोल्डर का हैवी कढ़ाई वाला ये ब्लाउज इस साड़ी को एक शाही लुक दे रहा है।
इस ब्लाउज को श्री देवी की बेटी खुशी ने बहुत खूबसूरती से कैरी किया है। इसमें उन्होंने चोकर और वेवी हेयर लुक रखा है।
स्लेटी कलर की इस साड़ी में बेबो बेहद ग्लैमरस लग रही है। इसके साथ उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस इस लुक को बहुत कॉम्प्लीमेंट कर रहा है।
आलिया भट्ट का ये ब्लाउज और लुक उनको बेहद कॉम्प्लीमेंट के रहा है। टॉप्स और चोकर के साथ ये लुक और जच रहा है। आप भी इसे अपनी फ्रेंड की शादी में बना सकती हैं।
खुशी कपूर का यह ब्लाउज इस सीक्वेंस साड़ी के साथ काफी ज्यादा सूट के रहा है। इसके साथ उन्होंने डबल लेयर चोकर, टॉप्स और हॉफ ओपन हेयर बनाए हैं।
आप भी इन ब्लाउज डिजाइन और पैटर्न को किसी भी शादी या फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। इस तरह की खबरों को पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।