गर्मियों के मौसम शुरू हो गया है। इसके साथ ही तपती गर्मी का सितम भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस वेदर में हमें ढीले ढाले कपड़े पहनने का मन करता है।
तो आइए आज हम आपको एक्ट्रेसेज की लूज कुर्तीज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप ऑफिस में जींस के साथ कैरी कर सकती हैं।
आजकल आलिया कट कुर्ती काफी फैशन में हैं। इनकी फिटिंग भी काफी लूज होती है। ऐसे में आप इन्हें डेनिम के साथ पेयर कर सकती हैं।
ऑफिस में जींस के साथ काफ्तान स्टाइल कुर्ती आपको फेब्यूलस लुक देगी। ये स्टाइलिश दिखने के साथ कूल लुक देगी।
चिकनकारी कुर्ती भी जींस के साथ अक्ल काफी चलन में हैं। ऐसे में आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।
स्टाइलिश और कम्फर्टेबल लुक के लिए इस तरह की डेनिम कुर्ती भी समर में अच्छा ऑप्शन है।
आप चाहे तो डेनिम के साथ ऐसी सिल्क लूज फिटिंग कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको गॉर्जियस लुक देगी।
गर्मियों के मौसम में ए लाइन कुर्ती भी काफी स्मार्ट लुक देती हैं। आप इन्हें जींस के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।