लिपस्टिक लगाने से लड़की के लुक में चार चांद लग जाता है। अगर आप भी लिपस्टिक की शौकीन हैं तो आप भी ये ट्रेंडी लिप शेड्स ट्राई कर सकती हैं।
इंडिया में कई तरह की स्किन टोन है और हर किसी को परफेक्ट लिप शेड ढूंढना बहुत मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको ऐसे शेड्स बताएंगे जो आप ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो आप अनुष्का शर्मा की तरह ही बैरी लिप शेड को ट्राई कर सकती हैं।
इंडियन टोन पर इस तरह का क्लासिक ब्राउन लिप शेड भी खूब जचेगा। आप भी इस तरह की लिपस्टिक को ट्राई करें।
आलिया भट्ट की ये लिपस्टिक काफी क्लासी लुक दे रही है। पिंक लिप्स पर इस तरह की लिपस्टिक खूब जचती है।
अगर आप नो मेकअप लुक कैरी करना पसंद करती हैं तो आप भी न्यूड शेड को ट्राई कर सकती हैं। न्यूड शेड लिपस्टिक लुक में चार चांद लगा देती है और लगता भी नहीं कि मेकअप किया है।
अगर आप बेबी पिंक लिप्स चाहती हैं तो आप पिंक लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं। आप लाइट पिंक भी लिपस्टिक लगा सकती हैं।
फिलहाल वाइन लिप शेड भी काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी ट्रेंडी लुक पाने के लिए इस कलर की लिपस्टिक लगाएं।