बॉलीवुड हसीनाओं के पास हर तरह के आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन होता है। आज हम आपको एक्ट्रेसेज की शानदार कुर्तियां दिखाने जा रहे हैं।
अदिति राव हैदरी की ये व्ही नेक कुर्ती काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रही है। इस तरह की कुर्ती में आपके पेट की चर्बी बिल्कुल भी नहीं दिखेगी।
आप आलिया भट्ट की तरह ही शॉर्ट कुर्ती भी कैरी कर सकती हैं। आलिया भट्ट का ये पिंक सूट एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के समय कैरी किया था।
दिया मिर्जा की तरह ही आप स्ट्रेट लेंथ कुर्ती भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आप जींस के साथ भी पेयर कर सकती हैं।
फिलहाल शरारा पैटर्न सूट डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है। आप भी इस तरह के सूट कैरी कर सकती हैं इसमें पेट की चर्बी नहीं दिखेगी।
हर लड़की को अनारकली सूट कैरी करना बहुत पसंद होता है। आप भी हिना खान के इस हैवी वर्क सूट को कैरी कर सकती हैं।
सोनम बाजवा के पास सूट का शानदार कलेक्शन है। आप भी डीप यू पैटर्न की शॉर्ट कुर्तियां पहन सकती हैं। इससे लुक में चार चांद लग जाएंगे।
अगर आप अपनी हेल्थ को कम दिखाना चाहती हैं तो आप इस तरह की ब्लैक कुर्ती भी पहन सकती हैं। ब्लैक आउटफिट में पतले दिखते हैं।