सिंपल साड़ी संग पहनें ऐसे डिजाइनर ब्लाउज, दिखेंगी Hot


By Shradha Upadhyay16, Jul 2024 02:30 PMjagran.com

डिजाइनर ब्लाउज लुक्स

यदि आपके पास सिंपल साड़ी है और आपको नॉर्मल दिखने की वजह से नहीं पहनती हैं। तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ हॉट ब्लाउज। जिन्हें आप सिंपल साड़ी संग पेयर कर सकती हैं।

जालीदार हाई नेक ब्लाउज

आजकल बाजारों में तरह-तरह के शानदार रेडीमेड ब्लाउज मिल रहे हैं। ऐसे में आप भी अपनी किसी प्लेन साड़ी को इस तरह के जालीदार हाई नेक ब्लाउज से स्टाइलिश बना सकती हैं।

वन शोल्डर सेक्विन ब्लाउज

किसी भी सिंपल साटन साड़ी के संग ऐसा सेक्विन वन शोल्डर ब्लाउज आपको हॉट बना देगा। एक्ट्रेस के लुक को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

ब्रालेट हैवी वर्क ब्लाउज

आजकल क्रॉप टॉप तरह साड़ी के संग ब्रालेट ब्लाउज का भी काफी फैशन हैं। आप भी मार्केट से ऐसा हैवी ब्रालेट ब्लाउज खरीदकर साड़ी संग पहन सकती हैं।

वेलवेट ब्लाउज

आप किसी भी तरह की सिल्क, शिफॉन या प्लेन साड़ी के साथ ऐसा वेलवेट ब्लाउज बनवा सकती हैं। ये ब्लाउज साड़ी लुक में जान डाल देते हैं।

पैच वर्क ब्लाउज

नेटिड साड़ियों के संग इस तरह के पैच वर्क स्ट्रैपी ब्लाउज काफी बोल्ड लुक देते हैं। वेडिंग सीजन में आप इन्हें ट्राई कर सकती हैं।

नेटिड स्लीव्स ब्लाउज

आप भी अपनी किसी पुरानी सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ इस तरह का मैचिंग प्लेन नेटिड स्लीव्स ब्लाउज बनवा सकती हैं। इससे साड़ी का लुक शानदार दिखेगा।

हैवी वर्क ब्लाउज

ट्रांसपेरेंट या नेटिड साड़ी संग आप भी ऐसा हैवी वर्क ब्लाउज या तो स्टिच करा सकती हैं या फिर खरीद सकती हैं। ये काफी ब्यूटीफुल लुक देते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ