हमेशा जवान रहने के लिए क्या खाना चाहिए?


By Farhan Khan09, Mar 2024 02:07 PMjagran.com

खाएं ये फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनका अगर आप सेवन करते हैं तो लंबे समय तक जवां रह सकते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।

बादाम का सेवन

बादाम से पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है। जो हेल्थ और ब्रेन दोनों को मजबूत बनाते हैं। इसमें मोनो सैचुरेटेड वसा-प्रोटीन और पोटैशियम भी पाया जाता है।

सेब का सेवन

सेब में पेक्टिन होता है। जिससे इसे स्किन टोनर के रूप में ल‍िया जाता है। इसके अलावा सेब में एंटी ऑक्सीडेंट और फ्रूट एसिड भी होता है। ज‍िससे इसके हर द‍िन के सेवन से आपके शरीर और चेहरे पर चमक द‍िखेगी।

दही का सेवन

दही का सेवन बढ़ती उम्र में लाभप्रद है। यह कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें जीवित बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं।

पपीता खाएं

पपीता भी जवान दिखाने में विशेष भूमिका निभाता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, मैग्नीशियम से परिपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट और पपेन नाम का एंजाइम होता है। जिससे इसके सेवन से त्वचा में रिंकल्स नहीं आते हैं।

मछली का सेवन

मछली का सेवन भी आपको जवान बनाने में मदद करेगा। ट्यूना, सार्डिन, हेरिंग, लेक, ट्राउट, मैकेरल, सैल्मन जैसी मछलियों में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं। जिससे इन्हें खाने से त्वचा जवान रहती है।

केला खाना

केला तो सदाबहार फलों में आता है। इसमें पोटेशियम और विटामिन-सी अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों ही चीजें बालों और त्वचा के लिए बेहद जरूरी होती हैं। यह पाचन क्रिया के लिए भी फायदेमंद हैं।

टमाटर का सेवन

टमाटर बेस्ट एंटी एजिंग फूड माना जाता है। इसमें लाइकोपीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें त्वचा को जवान बनाए रखने वाले सारे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।

अगर आप भी लंबे समय तक जवां रहना चाहते हैं तो इन चीजों का सेवन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com