Fatty Liver में बेहद असरदार हैं ये एक्सरसाइज


By Farhan Khan29, Jan 2025 02:23 PMjagran.com

फैटी लिवर की समस्या

फैटी लिवर एक आम समस्या है, जिसके पीछे अनहेल्दी खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी एक बड़ी वजह मानी जा सकती है।

फैटी लिवर से अन्य समस्याएं होने का खतरा

लिवर में एक्स्ट्रा फैट जमा होना ही फैटी लिवर कहलाता है। फैटी लिवर पर ध्यान न देने से आपको अन्य गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

फैटी लिवर में असरदार हैं ये एक्सरसाइज

अगर आप भी फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आप इन एक्सरसाइज के जरिए इस समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

ब्रिस्क वॉकिंग करें

आप ब्रिस्क वॉकिंग कर सकते हैं। ब्रिस्क वॉकिंग करने से दिल तेजी से धड़कता है और शरीर में गर्मी पैदा होती है। इससे लिवर में जमी चर्बी पिघलने लगती है।

पिलेट्स करें

पिलेट्स फैटी लिवर के अलावा पूरे शरीर को मजबूत और लचीला बनाती है। पिलेट्स करने से आपका तनाव कम होता है और आपका मन भी शांत रहेता।

धनुरासन करें

धनुरासन, कपालभाति प्राणायाम और अधोमुख श्वानासन जैसे कुछ खास योगासन लिवर को हेल्दी रखने में बहुत फायदेमंद होते हैं। ये आसन लिवर में खून का बहाव भी बढ़ाते हैं।

फैटी लिवर में चलाएं साइकिल

साइकिल चलाना एक मजेदार और आसान एक्सरसाइज है। इससे न सिर्फ आपका वजन कम होगा बल्कि हार्ट भी हेल्दी रहेगा। साइकिल चलाने से लिवर में जमी चर्बी भी कम होती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com