गुड़हल का पौधा इस दिशा में लगाएं, खुशियों से भर जाएगा जीवन


By Ashish Mishra25, Feb 2024 04:19 PMjagran.com

गुड़हल का पौधा

अक्सर घरों में गुड़हल का पौधा देखे होंगे। इसे अच्छी दिशा में लगाने से सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि गुड़हल के पौधे को किस दिशा में लगाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी वस्तु को रखते हुए या पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो वास्तु से जुड़ी समस्या होने लगती है।

आर्थिक स्थिति में सुधार

गुड़हल के पौधे लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है और तरक्की के नए रास्ते खुलने लगते हैं।

गुड़हल का पौधा लगाने की दिशा

इस पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, गुड़हल के पौधे को पूर्व दिशा में लगाना उत्तम माना जाता है।

धन प्राप्ति के योग

घर की पूर्व दिशा में गुड़हल का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे धन प्राप्ति का योग बनता है और तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहती है।

कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करना

अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर हैं तो घर में गुड़हल का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने लगती है और दोष भी दूर होते हैं।

घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह

कई बार घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने से लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। इसे दूर करने के आंगन में गुड़हल का पौधा लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

कारोबार में बढ़ोत्तरी

अगर व्यापार में में घाटे का सामना कर रहे हैं तो घर में गुड़हल का पौधा जरूर लगाएं। इसके अलावा गुड़हल के पौधे पर जल चढ़ाएं। ऐसा करने से कारोबार में बढ़ोत्तरी होने लगती है।

पढ़ते रहें

घर किसी भी पौधों को लगाने की दिशा और उसके पूजा की विधि समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ