यह अमावस्या पितरों की और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सही दिशा में दीपक जलाने से पितर प्रसन्न होते हैं।
हर माह कृष्ण पक्ष में अमावस्या तिथि पड़ती है। इस दिन पितरों की पूजा करना शुभ माना जाता है। चैत्र माह में सोमवती अमावस्या 08 अप्रैल 2024 को है।
इस दिन स्नान करने से बाद शिव और पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान और तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं।
इस दिन शाम के समय घर के बार दक्षिण दिशा में दीपक जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिशा में दीपक जलाने से पितर प्रसन्न होने लगते हैं और परिवार पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सुहागिन महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
इस दिन पौधे लगाने का विधान होता है। सोमवती अमावस्या के दिन केला, पीपल, बरगद और तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
सोमवती अमावस्या के दिन गायत्री मंत्र ‘ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्’ का जाप करें।
सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन स्नान करने के बाद दान और तर्पण करना चाहिए। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होने लगते हैं और दोष दूर होने लगता है।
विशेष तिथियों पर किए जाने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ