घर में मोर पंख किस दिशा में रखना चाहिए?


By Ashish Mishra14, Jul 2024 01:01 PMjagran.com

मोर पंख रखना

अक्सर लोग घर में मोर का पंख रखते हैं। ऐसा करने बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि घर में मोर का पंख किस दिशा में रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।

इस दिशा में रखें मोर पंख

वास्तु के अनुसार, घर में मोर पंख रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा रखना शुभ माना जाता है।

घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर मोर पंख रखा चाहिए। इसे रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति तरक्की करता है।

वास्तु दोष से छुटकारा

घर में वास्तु दोष होने पर मुख्य द्वार पर तीन मोर पंख लगा देना चाहिए। इसके साथ भगवान गणेश की तस्वीर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।

गृह क्लेश से छुटकारा

घर में लड़ाई-झड़ने को रोकने के लिए बेडरूम में मोर पंख लगाएं। इसे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

जीवन में सफलता

अगर आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही है, तो हमेशा अपने पास मोर पंख रखें। इससे सफलता के योग बनते हैं और सिरहाने के पास रखकर सोने से डरावने सपने नहीं आते हैं।

राहु दोष से छुटकारा

सिरहाने के पास मोर पंख रखकर सोने से कुंडली में राहु दोष दूर होने लगता है। इसके साथ ही, कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ