देव दीपावली पर घर के इस दिशा में जलाएं दीपक, होगी बरकत


By Ashish Mishra25, Nov 2023 12:36 PMjagran.com

देव दीपावली

हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि देव दीपावली के दिन दीपक का मुंह किस दिशा में रखना चाहिए?

कब मनाई जाएगी देव दीपावली

यह पर्व कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 27 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

पूर्णिमा तिथि का मूहूर्त

इस बार पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर को 03 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 27 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी।

दीपक जलाने का मुहूर्त

देव दीपावली पर दीपक जलाने के लिए शुभ मुहूर्त 26 नवंबर को शाम 05 बजकर 08 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक है।

दीपक रखने की दिशा

दीपक जलाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। देव दीपावली के दिन दीपक जलाने के बाद उसके मुंह को पूर्व दिशा की तरफ रखना चाहिए।

प्रदोष काल

27 नवंबर को सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल लग जाएगा। इस दौरान मां लक्ष्मी का पूजा करना शुभ माना जाता है।

बन रहे हैं शुभ योग

देव दीपावली के दिन रवि योग, परिघ योग और शिव योग बन रहा है। शिव योग कार्तिक पूर्णिमा की रात तक रहेगा।

शिवजी की कृपा

देव दीपावली के दिन ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली दुख दूर होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ