वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का बहुत महत्व है।
माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट को सही दिशा में रखा जाता है, उस घर में कभी भी सकारात्मक ऊर्जा और धन की कमी नहीं होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का संबंध बुध ग्रह और कुबेर से होता है, इसलिए इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।
वास्तु में मनी प्लांट से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में खुशहाली और धन में बरकत होती है।
मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण में रखना शुभ माना जाता है, इस दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
मनी प्लांट के पौधे को हमेशा साफ जगह पर ही लगाना चाहिए, गंदे स्थान पर पौधे को लगाने से आर्थिक तंगी का सामना कर पड़ सकता है।
मनी प्लांट में दूध डालना बहुत ही शुभ माना जाता है, इससे धन की वृद्धि होती है क्योंकि मां लक्ष्मी को दूध सबसे ज्यादा पसंद है।