नाखून काटने के लिए यह दिन होता है सबसे शुभ


By Farhan Khan31, Mar 2024 10:00 AMjagran.com

नाखून काटना

घर के बड़े-बुजुर्गों को यह कहते हुए सुना होगा कि रात में या शाम को नाखून नहीं काटना चाहिए। इसके अलावा मंगलवार, गुरुवार जैसे कुछ दिनों में नाखून और बाल कटवाने की मनाही की जाती है।

नाखून-बाल काटने संबंधी नियम

धर्म-शास्त्रों में भी इसके लिए कुछ नियम बताए गए हैं। हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद और सप्ताह के कुछ दिनों में नाखून-बाल काटना अशुभ माना गया है।

मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न

ऐसा करने से देवी-देवता नाराज होते हैं, जीवन में आर्थिक तंगी-कष्ट झेलने पड़ते हैं। वहीं सही समय और दिन में नाखून काटने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर धन बरसाती हैं।

इस दिन काटे नाखून

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सप्ताह के किस दिन नाखून काटने से क्या फल मिलता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

सोमवार का दिन

सोमवार के दिन नाखून काटने से तमोगुण से मुक्ति मिलती है। इसलिए सोमवार के दिन नाखून और बाल काटे जा सकते हैं।

मंगलवार का दिन

आमतौर पर मंगलवार को नाखून काटने की मनाही की जाती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो हनुमान जी की आराधना करते हैं।

शुक्रवार का दिन

शुक्रवार को नाखून काटना चाहिए, ऐसा करना सबसे ज्यादा शुभ माना गया है। शुक्रवार को नाखून काटने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं।

बढ़ती है धन-दौलत

शुक्र ग्रह की कृपा से खूबसूरती बढ़ती है। जीवन में धन-दौलत, समृद्धि, सौंदर्य बढ़ता है।

ऐसे में आप इन दिनों के मुताबिक नाखून काट सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com