2024 के बेहतरीन बॉलीवुड मेल सिंगर्स जिनकी आवाज ने मचाई धूम


By Akshara Verma18, Feb 2025 11:01 AMjagran.com

बॉलीवुड के 7 फेमस मेल सिंगर्स

बॉलीवुड में कई ऐसे फेमस और शानदार गायक हैं, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को दीवाना बनाया। साथ ही, उनका दिल भी जीता है। जी हां, आइए जानते हैं, बॉलीवुड के 7 फेमस मेल सिंगर्स के बारे में, जिनकी आवाज के करोड़ों लोग दिवाने हैं।

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सिंगरों में से एक है। उनके गानों और आवाज में एक अलग ही सुर और भावनाएं महसूस होती हैं, जो सभी को गाने से जोड़ देती है।

जुबिन नौटियाल

जुबिन नौटियाल ने अपने सिंगिंग के करियर में कई शानदार और हिट गाने गाए है। सिंगर की आवाज में एक अनोखी मिठास है, जो लोगों को बेहद पसंद आती है।

मोहित चौहान

मोहित चौहान एक पुराने सिंगरों में से एक हैं, जिन्होंने 'Kun Faya Kun, Tum Se Hi, Pee Loon' जैसे खूबसूरत गानों को सुरीली आवाज में गाकर लोगों का दिल जीता है।

सोनू निगम

2024 के बेस्ट मेल सिंगरों की लिस्ट में सोनू निगम का नाम भी शामिल है। सिंगर की आवाज ने लाखों लोगों को दीवाना बनाया है। साथ ही, सोनू के गानों में एक अलग ही जादू होता है, जो बड़े से लेकर बच्चों तक को पसंद आते है।

अरमान मलिक

अरमान मलिक ने 29 साल की उम्र में करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। सिंगर ने कई हिट गाने जैसे 'Bol Do Na Zara, Sab Tera' गाय है, जो सभी को काफी पसंद आए थे।

जावेद अली

जावेद अली कई शानदार गायकों में से एक हैं, जिनके गाने हमेशा से टॉप पर रहते है। सिंगर के गाने पुराने गानों की तरह ही खूबसूरत और शानदार होते है।

ए आर रहमान

गायकी के बादशाह ए आर रहमान हिंदी के साथ-साथ तमिल के भी गाने गाते है। उनकी आवाज का जादू पूरे विश्व में मशहूर है।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram