मानसून के सीजन में इन फिल्मों को देख मूड हो जाएगा मस्त


By Priyam Kumari05, Jul 2025 07:03 PMjagran.com

बारिश के मौसम की मस्ती

मानसून के मौसम ने भारत में दस्तक दे दी है। रिमझिम गिरती बूंदें हमारे मन को खुश कर रही हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को बरसात बहुत पसंद होती है।

मानसून से जुड़े गाने

बारिश का मौसम पर लिखे गए जीत गुनगुनाने का मन होता है। ऐसे में कुछ फिल्मों के सीन्स और गाने भी मन में आने लगते हैं।

बारिश के दिनों के लिए फिल्में

अगर आप मानसून के मौसम में मुड को मस्त और कुछ यादगार फिल्मों और गाने को देखना चाहते हैं, तो इन फिल्मों को जरूर देखें।

You may also like
77 की इस हसीना ने इन फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर किया राज
कांटा लगा गर्ल ने इन फिल्मों और शोज में किया था काम

मोहरा फिल्म

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म मोहरा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें रवीना टंडन ने फेमस हिट गाना टिप टिप बरसा पानी पर जबरदस्त डांस किया। इस सीजन आप इसे जरूर देखें।

मिस्टर इंडिया

मिस्टर इंडिया 1987 की फेमस फिल्म है, जिसमें श्रीदेवी ने काटे नहीं कटते दिन ये रात गाने से दर्शकों के दिल में जगह बनाई। यह गाना भी बारिश के सीक्वेंस में फिल्माया गया है।

कुछ कुछ होता है

बारिश के सीजन में कुछ रोमांटिक देखना चाहते हैं, तो कुछ कुछ होता है को जरूर देखिए। यह बॉलीवुड की हिट फिल्मों में से एक है।

गुरु फिल्म

फिल्म गुरु में ऐश्वर्या राय ने बरसो रे मेघा बरसो... पर शानदार डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया। बारिश के दिनों में सबसे सुना जाने वाला गाना है।

दिल तो पागल है

मानसून के मौसम में मस्ती का जादू बिखेरने के लिए फिल्म दिल तो पागल है को देखना न भूलें। इसमें जबरदस्त डांस, गाने हैं, जो बारिश के दिनों के लिए बेस्ट है।

इन फिल्मों को आप भी बारिश के दिनों में जरूर देखें। मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva & IMdb