Thriller Movies: OTT की 5 बेस्ट थ्रिलर फिल्‍में, देखकर उड़ जाएंगे होश


By Akshara Verma14, Feb 2025 11:24 AMjagran.com

OTT की 5 बेहतरीन थ्रिलर फिल्में

अगर आपको थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए परफेक्ट है। OTT प्लेटफॉर्म पर बहुत सी थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं, जो आपको सस्पेंस और चौंकाने वाले ट्विस्ट का आनंद देंगी।

‘CTRL Movie’

2024 की यह फिल्म Netflix पर मौजूद है, जिसमें सोशल मीडिया और एआई की दुनिया का सारा सच दिखाती है। Ananya Panday ने फिल्म में लीड रोल निभाया। साथ ही, एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

‘Section 375 Movie’

अक्षय खन्ना, मीरा चोपड़ा, ऋचा चड्ढा और राहुल भट्ट जैसे बड़े-बड़े सेलेब्स ने इस फिल्म में काम किया। 2019 में फिल्म ने आते ही लोगों को फैन बना लिया था। अगर आप फिल्म को दुबारा देखना चाहते हैं, तो यह अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

‘Rekhachithram Movie’

कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई इस फिल्म ने आते ही IMDb पर 10 में से 8.6 रेटिंग हासिल करी। यह थ्रिलर फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह जल्द ही Sonyliv OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

‘Ulajh Movie’

2024 की इस फिल्म में एक यंग IFS ऑफिसर की कहानी दिखाई गई है, जो कई साजिशों के जाल में उलझ जाती है। जाह्नवी कपूर और रोशन मैथ्यू ने इस फिल्म में बेहद अच्छा काम किया। आप इस फिल्म को Netflix पर देख सकते है।

‘Do Patti movie’

काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख ने फिल्म में काम किया। 2024 में आई इस फिल्म को IMDb पर 10 में से करीब 6.4 रेटिंग हासिल करी। आप इस फिल्म को Netflix पर आराम से देख सकते हैं।

ऐसी और तमाम जानकारी के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: IMDB