घर के बाहर ऐसे लिखें 'शुभ-लाभ', बाधाओं से मिलेगा छुटकारा


By Ashish Mishra01, Dec 2024 06:00 PMjagran.com

घर के बाहर शुभ लाभ लिखना

अक्सर आपने देखा होगा कि घरों के बाहर शुभ लाभ लिखा होता है। इससे कई मतलब होते हैं। आइए जानते हैं कि घर के बाहर शुभ-लाभ कैसे लिखना चाहिए?

बाधाओं से छुटकारा

अगर आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो घर के बाहर शुभ-लाभ जरूर लिखें। इससे सभी बाधाएं दूर होने लगती हैं।

शुभ-लाभ कैसे लिखें?

घर के बाहर अलग-अलग चीजों से शुभ-लाभ लिखना बेहद लाभकारी होता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि आती है और घर में सकारात्मकता आती है।

हल्दी से शुभ-लाभ लिखना

घर के बाहर हल्दी से शुभ-लाभ लिखना लाभकारी होता है। ऐसा करने से घर में शादी-विवाह के योग बनते हैं और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

कुमकुम से शुभ-लाभ लिखना

इससे शुभ-लाभ लिखने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके साथ ही, परिवार के लोगों को धन से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

सिंदूर से शुभ-लाभ लिखना

घर के बाहर सिंदूर से शुभ-लाभ लिखने से मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं और खुशहाली आती है।

परिवार में सुख-समृद्धि

घर के बाहर इन चीजों से शुभ-लाभ लिखने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।

स्टिकर से शुभ-लाभ न लिखें

कई बार लोग घर के बाहर स्टिकर से शुभ-लाभ लिख देते हैं। ऐसा करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है और जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

पढ़ते रहें

घर में लिखी जाने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ