गले में रुद्राक्ष पहनने के क्या फायदे हैं?


By Ashish Mishra18, Apr 2025 08:00 AMjagran.com

रुद्राक्ष धारण करना

अक्सर लोग रुद्राक्ष धारण करते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में बदलाव होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि गले में रुद्राक्ष पहनने से क्या फायदे होते हैं?

शिव जी को प्रिय

रुद्राक्ष शिव जी को बेहद प्रिय है। इसे पहनने वाले लोगों पर शिव जी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

रुद्राक्ष पहनने के फायदे

अक्सर लोग गले में रुद्राक्ष धारण करते हैं। इससे व्यक्ति को कई फायदे होते हैं और पहले से रुके हुए कार्य होने लगते हैं। इसके अलावा, तरक्की के योग बनते हैं।

मानसिक शांति की प्राप्ति

अगर आप तनाव का सामना कर रहे हैं, तो गले में रुद्राक्ष धारण करें। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है और ध्यान केंद्रित रहने लगता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

कई लोग नकारात्मक ऊर्जा का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को गले में रुद्राक्ष पहनना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शिव जी की कृपा

गले में रुद्राक्ष धारण करने से शिव जी की कृपा प्राप्त होती है। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकट भी दूर होने लगते हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो गले में रुद्राक्ष धारण करें। इससे सफलता के योग बनते हैं और तरक्की होती है।

स्वास्थ्य रहता है बेहतर

गले में रुद्राक्ष धारण करने से टॉन्सिल और थायराइड जैसी बीमारियां दूर होने लगती हैं। इसके अलावा, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।

पढ़ते रहें

गले में पहनने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ