आज के समय में कई लोग रुद्राक्ष को धारण करते हैं। कुछ लोग इसे हाथों में भी पहनना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि रुद्राक्ष को हाथ में पहनने से क्या होता है?
इसे धारण करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। रुद्राक्ष की उत्पत्ति शिव जी के आंसुओं से हुई है। इसे पहनने से दिमाग भी शांत रहता है।
रुद्राक्ष सबसे पवित्र चीजों में से एक है। धरती पर पाए जाने वाले रत्न और पत्थरों की तुलना में रुद्राक्ष का विशेष स्थान है। इसका उपयोग जाप करते समय भी किया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों का आत्मविश्वास कम होता है, उन्हें हाथ में रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास बढ़ने लगता है।
अगर आप स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो हाथ में रुद्राक्ष पहनें। इससे स्वास्थ्य बेहतर होने लगता है और बीमारियां दूर होने लगती हैं।
हाथ में रुद्राक्ष धारण करने से भय से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा जीवन में आ परेशानियां दूर होने लगती हैं।
अक्सर लोग जीवन में कठिन परिश्रम करने से बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे लोगों को हाथ में रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे सफलता के योग बनते हैं।
हाथ में रुद्राक्ष धारण करते समय ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
शरीर में धारण करने वाले रत्नों और माला के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ