अक्सर लोग गले में धागा पहने रहते हैं। इससे शरीर के कई फायदे होते हैं। कई लोग काले धागे पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि गले में काला धागा पहनने से क्या होता है?
गले में काला धागा पहनने से नकारात्मक विचार दूर होने लगते हैं। इससे शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और दिमाग बी तेज होने लगता है।
अक्सर लोग बुरी नजर से बचने के लिए गले में काला धागा पहनते हैं। इसे छोटे बच्चे को पहनने से बुद्धि तेज होती है और सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
गले में धागा पहनने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके अलावा पहले से रुके हुए काम होने लगते हैं।
अगर आपके दिमाग में नकारात्मक विचार आ रहे हैं तो गले में काला धागा जरूर पहनें। इससे नकारात्मक विचार दूर होने लगते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, काले रंग को शनि देव का प्रतीक माना जाता है। गले में काला धागा पहनने से कुंडली में शनि मजबूत होते हैं।
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन गले में काला धागा बांधें। इससे घर में धन-समृद्धि का आगमन होता है।
गले में काला धागा पहनते समय गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा शरीर के जिस अंग में काला धागा पहने हैं, उस जगह किसी अन्य रंग का धागा नहीं पहनना चाहिए।
शरीर को बुरी नजर से बचाने और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ