चेहरे पर तरबूज लगाने के बेमिसाल फायदे


By Priyam Kumari01, Jun 2025 07:00 PMjagran.com

तरबूज के फायदे

गर्मी का मौसम आते ही बाजार में तरबूज की भरमार देखने को मिलती है। इसमें पानी की मात्रा भरपूर होती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

तरबूज स्किन केयर रूटीन

तरबूज सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए कई तरीके से अच्छा होता है। इसके इस्तेमाल से आप सुंदर और स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं।

चेहरे पर तरबूज लगाने से क्या होता है?

चेहरे पर तरबूज लगाने से स्किन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलता है। आइए आज हम आपको बताएंगे चेहरे पर तरबूज लगाने के बेमिसाल फायदों के बारे में।

दाग-धब्बों को करें कम

अगर आप दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो चेहरे पर तरबूज का रस लगाएं। इसमें मौजूद विटामिन सी चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मददगार है।

ग्लोइंग स्किन

गर्मियों में चेहरे को खिला-खिला रखना है, तो तरबूज के रस में दूध मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें।

मुहांसे होंगे दूर

तरबूज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण पिंपल्स की समस्या को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह चेहरे को ठंडक पहुंचाता है।

स्किन को रखें हाइड्रेटेड

तरबूज में अधिक मात्रा में पानी होता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखने में भी फायदेमंद होता है।

सनबर्न से राहत

अगर भीषण गर्मी के कारण त्वचा पर रेडनेस या सनबर्न हो गया है, तो तरबूज के रस से राहत पा सकते हैं।

चेहरे पर तरबूज लगाने से ये गजब से फायदे होते हैं। आप भी इसे ट्राई जरूर करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva