तुलसी में ऐसे हल्दी की गांठ बांधने से जीवन भर रहेंगे खुशहाल


By Farhan Khan17, Dec 2023 04:01 PMjagran.com

तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। तुलसी एक ऐसा पौधा है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है।

तुलसी की पूजा का विधान

हिंदू धर्म में सुबह-शाम देवी-देवताओं की पूजा के साथ-साथ तुलसी पूजा का भी विधान है। कई लोग तुलसी में हल्दी की गांठ बांधते हैं।

हल्दी

तुलसी की तरह हल्दी का भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसे भी धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

ऐसे में यदि कोई जातक तुलसी के पौधे में हल्दी की गांठ बांधता है, तो इससे नकारात्मकता ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।

कर सकते हैं ये उपाय

आप चाहे तो हल्दी को तुलसी के पौधे पर छिड़क भी सकते हैं। ऐसा करने से तुलसी का पौधा हरा भरा बना रहता है साथ ही उसे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

हल्दी की गांठ बदले

शुक्रवार के दिन तुलसी पर हल्दी की गांठ बांधना शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि प्रत्येक शुक्रवार को इस हल्दी की गांठ को बदलना है।

जल में प्रवाहित कर दें

ऐसा आपको अगले 10 शुक्रवार तक करना होगा। इसके बाद 11वें शुक्रवार के दिन नई हल्दी की गांठ बांधें और अन्य 10 गांठों को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

हमेशा खुशहाली

ऐसा करने से व्यक्ति को लक्ष्मी मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में कभी किसी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com