तुलसी के पौधे में बांधे कलावा, होंगे ये फायदे


By Ashish Mishra05, Sep 2023 11:00 PMjagran.com

तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व होता है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पेड़ में कलावा बांधने पर क्या फायदा होता है?

औषधीय गुण

तुलसी को औषधीय रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह कई बीमारियों से शरीर को बचाने में मददगार है।

तुलसी की पूजा

तुलसी के पेड़ की रोजाना पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा रविवार को इसमें जल चढ़ाना और पत्ती को तोड़ना वर्जित रहता है।

धार्मिक लाभ

तुलसी के पेड़ में माता लक्ष्मी का वास रहता है। इसके पास रोजाना दीपक जलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कलावा

हिंदू धर्म कलावा को रक्षासूत्र के रूप में माना जाता है। पूजा करने के बाद कलावे को बांधने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है।

तुलसी में कलावा

तुलसी में कलावा बांधना शुभ माना जाता है। ऐसा करते समय तुलसी माता से प्रार्थना की जाती है कि घर में सुख-समृद्धि आए। इसके अलावा हर संकट दूर हो।

आशीर्वाद

तुलसी के पेड़ में कलावा बांधने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा भगवान विष्णु भी खुश होते हैं।

धन की प्राप्ति

मां लक्ष्मी के खुश होने पर धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आपको कई क्षेत्रों में सफलता भी मिलती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ