गले में कौड़ी बांधने से क्या फायदे होते हैं?


By Ashish Mishra31, Oct 2024 11:06 AMjagran.com

गले में धागा पहनना

अक्सर लोग गले में धागा पहनना पसंद करते है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि गले में कौड़ी बांधने से क्या फायदे होते हैं?

ज्योतिष शास्त्र

शास्त्र में कौड़ी के उपाय के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसे गले में बांधने से कई शुभ योग बनते हैं और व्यक्ति खुद को आरामदायक महसूस करता है।

गले में कौड़ी बांधने के फायदे

कौड़ी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसे गले में बांधने से सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

मानसिक तनाव को दूर करना

तनाव की समस्या का सामना करने वाले लोगों को गले में कौड़ी बांधना चाहिए। इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

धन लाभ के योग

गले में कौड़ी बांधने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है और धन लाभ के योग बनते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति के रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

गले में कौड़ी पहनने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

मां लक्ष्मी की कृपा

कौड़ी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसे गले में पहनने मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और करियर में आ रही बाधा दूर होती है।

कौड़ी को किस धागे में पहनें

इसे काले धागे में बांधकर गले में पहन सकते हैं। इसे बच्चों को पहनाने से बुरी नजर से छुटकारा मिलता है और रात में बुरे सपने नहीं आते हैं।

पढ़ते रहें

गले में पहनने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ