मकान के सामने कौन सा पौधा लगाना चाहिए?


By Ashish Mishra21, Nov 2024 01:08 PMjagran.com

मकान के सामने पौधा लगाना

अक्सर लोग घर के सामने पेड़-पौधे लगाते हैं। ऐसा करने से आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है। आइए जानते हैं कि घर के सामने कौन-सा पौधा लगाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष और धन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

तुलसी का पौधा लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के सामने तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। इसे लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को घर के सामने तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इसे लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

परिवार में सुख-समृद्धि

वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।

मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

घर के सामने तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही, साधक को धन से जुड़ी समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ता है और कंगाली दूर होने लगती है।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास शाम के समय घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तुलसी का पौधा लगाने की दिशा

घर में तुलसी के पौधे को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। इससे घर में देवी-देवताओं का वास रहता है और सकारात्मकता आती है।

पढ़ते रहें

तुलसी की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ