स्विमिंग करने के फायदे


By Priyam Kumari04, May 2025 07:00 AMjagran.com

दुनियाभर का फेमस वाटर स्पोर्ट

स्विमिंग दुनियाभर में काफी पसंद किया जाने वाला वाटर स्पोर्ट है, जिसे लोग बड़े चाव से करते हैं। यह सेहत के साथ-साथ शारीरिक गतिविधी के लिए बेहद जरूरी है।

स्विमिंग करने से क्या होता है?

अगर आप रोजाना ह फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, तो शरीर और सेहत को काफी लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं स्विमिंग करने के फायदे।

डिप्रेशन से बचाए

रोज स्विमिंग करने से मन को शांति मिलती है, जिससे डिप्रेशन से बचा जा सकता है।  वहीं, ये एंग्जाइटी की समस्या को भी दूर करता है।

वजन घटाने में मददगार

रोज स्विमिंग करने से कैलोरीज बर्न होती है, जिससे आसानी से वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही, ये शरीर को फिट भी रखता है।

जोड़ों के दर्द में राहत

अगर आप जोड़ों के दर्द के परेशान हैं और स्विमिंग करना पसंद करते हैं, तो यह जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है।

दिल के लिए अच्छा

रोज यह फिजिकल एक्टिविटी करने से दिल से जुड़ी समस्या जल्दी नहीं होती है। वहीं, ये पूरे शरीर में सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है।

फेफड़ों को बनाए हेल्दी

रोजाना स्विमिंग करने से फेफड़े मजबूत और हेल्दी रहते हैं। यह फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता भी है।

ब्लड प्रेशर को कम करे

स्विमिंग करने से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में खून तेजी से प्रवाहित होता है, जो हार्ट को लंबे समय तक स्वस्थ रखता है।

अगर आप स्विमिंग करते हैं, तो इन फायदों के बारे में जरूर ध्यान दें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva