तकिए के नीचे रखकर सोएं यह 1 चीज, हो जाएंगे धनवान


By Ashish Mishra30, Dec 2024 10:00 PMjagran.com

धन प्राप्ति के योग

अगर आप धन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो तकिए के नीचे कुछ रखकर सोएं। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं। आइए जानते हैं कि तकिए के नीचे क्या रखकर सोना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में चीजों को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष होने का खतरा रहता है।

तकिए के नीचे लौंग रखें

वास्तु के अनुसार, तकिए के नीचे लौंग रखकर सोना बेहद शुभ होता है। इससे आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को तकिए के नीचे लौंग रखकर सोना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

बुरे सपनों से छुटकारा

अगर आपको रात के समय बुरे सपने आते हैं, तो तकिए के नीचे लौंग रखकर सोएं। इससे बुरे सपने आने बंद हो जाते हैं और बेहतर नींद आती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के अनुसार, रात में तकिए के नीचे लौंग रखकर सोने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, बुरी नजरों से छुटकारा मिलता है।

सौभाग्य की प्राप्ति

रात में तकिए के नीचे 8 लौंग रखकर सोने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति का भाग्य उदय होने लगता है और जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।

राहु-केतु होते हैं शांत

तकिए के नीचे लौंग रखकर सोने से राहु-केतु शांत होते हैं। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और जीवन में खुशहाली आती है।

पढ़ते रहें

तकिए के नीचे रखने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ