बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी होती है, नींद सही से न मिलने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अच्छी नींद मिलने से फिजिकली और मेंटली फिट रहते हैं, नींद को लेकर करवट का ध्यान रखना चाहिए, सही पोजिशन में सोने से बहुत लाभ मिलते हैं।
आयुर्वेद के मुताबिक, बाईं तरफ करवट करके सोने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, इससे मिलने वाले फायदे बताएंगे।
बाईं तरफ करवट करके सोने से लिवर दुरुस्त रहता है, ऐसा माना जाता है कि बाईं तरफ करवट करके सोने से लिवर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।
बाईं तरफ करवट करके सोने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, इस ओर करवट करके सोने से आंतों की सफाई आसानी से होती है।
बाईं तरफ करवट करके सोने से अच्छी नींद आती है, इससे नींद बीच में खुलने की संभावना कम होती है। बाईं तरफ करवट करके सोने से खर्राटों की समस्या में आराम मिलता है।
बाईं तरफ करवट करके सोने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है, इससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
ब्रेन हेल्थ स्वस्थ शरीर के लिए बहुत आवश्यक है, इसके लिए बाईं तरफ सोना बहुत फायदेमंद होता है। इस करवट सोने से अल्जाइमर का खतरा कम होता है।
आयुर्वेद में बाईं तरफ करवट करके सोने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM