हम सभी जानते हैं कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। लेकिन मॉर्डन लाइफस्टाइल और बिजी शेड्यूल के चलते ऐसा करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होता है।
ऐसा बताया जाता है कि रोजाना रात 10 से 11 के बीच सोने वाले व्यक्ति को कभी हार्ट की बीमारी नहीं होती है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आज जान लीजिए जल्दी सोने से शरीर में क्या-क्या फायदे और बदलाव होते हैं।
रोजाना पर्याप्त नींद पूरी करने से मानसिक तौर पर शरीर में कई सारे बदलाव हो सकते हैं। जैसे अच्छी नींद लेने से स्ट्रेस कम होता है और मन शांत भी रहता है। वहीं, दिमाग की याददाश्त को मजबूत बनाता है।
रोजाना नियमित रूप से नींद पूरा करना हमारे दिल के लिए बेहतर होता है। अगर आपका हार्ट सही रहेगा, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बिमारियों का खतरा कम हो जाता है।
रोजाना रात 10 बजे सोने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है। जिससे आप कम बीमार पड़ते हैं और इंफेक्शन से बचे रहते हैं।
सोने से पहले नहाना सेहत के लिए अच्छा होता है। टाइम से सोना और उठना हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद रहता है। ध्यान रखें कि सोने से पहले फोन का इस्तेमाल ना करें।
अगर आपकी नींद पूरी रहेगी तो आपका मूड भी अच्छा रहेगी, जिससे आपका पूरा दिन अच्छा बितेंगा। इंसान का मूड सही रहने से वह एकदम पॉजिटिव रहता है।
ऐसी ही तमाम जानकारी के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: Jagran