किशमिश का पानी है अमृत, दूर होती हैं ये 6 बीमारियां


By Ashish Mishra19, Jul 2023 04:41 PMjagran.com

किशमिश

किशमिश को हर कोई जानता है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे पानी में भिगोकर सुबह पीने से कई बीमारियां दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि ये किन-किन बीमारियों में फायदेमंद होता है।

बीमारियों से सुरक्षा

किशमिश में पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। जो शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

कब्ज से राहत

कब्ज के मरीजों के लिए किशमिश का पानी काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह एसिडिटी और थकान की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

कोलेस्ट्रॅाल को कंट्रोल करना

रोजाना सुबह किशमिश का पानी पीने से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॅाल को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

बुखार से राहत

सुबह उठकर किशमिश के पानी का सेवन करने बुखार से राहत मिलती है। इसके साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने में भी मददगार होता है।

खून बढ़ाना

अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो गई है तो किशमिश के पानी का सेवन करना चाहिए। रोजाना ऐसा करने से शरीर में खून की मात्रा में वृद्धि होती है।

झुर्रियों से छुटकारा

रोज सुबह किशमिश का पानी पीने से त्वचा से झुर्रियां होने लगती हैं। इसके अलावा त्वचा चमकदार दिखने लगती है।

लिवर डिटॅाक्स

रात में किशमिश को पानी को भिगोकर रखे दें। सुबह इसके पानी को पीने से लिवर डिटॅाक्स होता है। इसके सेवन से फैटी लिवर की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ